एक्सप्लोरर
बजट पेश होने के बाद CM Yogi ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही ये बड़ी बातें | UP Budget 2021
यूपी के बजट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी के ही नहीं बल्कि देश के किसी भी राज्य के पहले पेपरलेस बजट के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और उनकी पूरी टीम का अभिनंदन करता हूं. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज से हमारी कैबिनेट भी ई-कैबिनेट हो गई है. योगी ने कहा कि इस बार का बजट 5,50,270.78 करोड़ रुपये का है, ये 2020-21 के बजट से 7.3% अधिक है.
और देखें
























