एक्सप्लोरर
Mission Shakti के शुभारंभ पर CM Yogi ने मनचलों को दिया सख्त संदेश| ABPGanga
यूपी में महिला सुरक्षा पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में मिशन शक्ति का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के प्रति सम्मान व सुरक्षा का भाव हमारी संस्कृति है. इसी भावना के साथ आज 'मिशन शक्ति' का शुभारंभ हो रहा है. योगी ने कहा कि नारी 'शक्ति' की प्रतीक है. हमारी सनातन परंपरा में नारी पूजनीय है. योगी ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की हर बेटी-हर महिला का सम्मान सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है, जो लोग नारी गरिमा और स्वाभिमान को दुष्प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, उनके लिए 'नए उत्तर प्रदेश' की धरती पर कोई जगह नहीं है. ऐसे लोगों की दुर्गति तय है. सुनें उनका पूरा संबोधन
और देखें
























