एक्सप्लोरर
Chandrayaan-2 Mission: ‘विक्रम’ की सफल लैंडिंग से भारत को क्या होगा फायदा?
Chandrayaan-2 चांद की सतह पर कल सुबह 1:30 से 2:00 के बीच पहुंचेगा, इसको लेकर दिल्ली के नेहरू प्लेनेटोरियम में तैयारियां की जा रही है। यहां पर chandrayaan-2 की आकृति बनाकर लोगों को chandrayaan-2 के चांद की सतह पर पहुंचने पर लाइव दिखाया जाएगा। chandrayaan-2 भारत ने बिना किसी देश की मदद के लॉन्च किया है। यह पूरी तरीके से स्वदेशी मिशन है और chandrayaan-2 चांद की सतह पर दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला मिशन होगा। चांद के उत्तरी ध्रुव पर कई सारे देश पहुंचे, लेकिन दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश होगा। नेहरू पेट्रोलियम के प्रोग्राम मैनेजर प्रेरणा चंद्रा ने बताया कि किस तरीके से चंद्रयान का लैंडर अलग होकर चांद की सतह पर घूमेगा और इससे देश को किस तरीके से फायदा होगा।
और देखें


























