एक्सप्लोरर
Basti: फर्जी शिक्षक 26 साल से कर रहा था दूसरे के नाम पर नौकरी| Poorab Paschim | ABP Ganga
यूपी में दूसरे के नाम पर फर्जी शिक्षक बन नौकरी करने का सिलसिला अभी थमा नहीं है, बल्कि फर्जी शिक्षक के कई मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला बस्ती से है, यहां एक फर्जी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पकड़ा गया आरोपी एक-दो साल नहीं बल्कि पूरे 26 साल तक दूसरे के नाम नौकरी कर रहा था. दुबौलिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर में पिछले एक दशक से प्रधानाध्यापक पद पर तैनात भोला सिंह के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ बीएसए अरुण कुमार की जांच में हुआ है. फर्जी प्रधानाध्यापक की असलियत की पोल तब खुली, जब उसी गांव के एक व्यक्ति ने बीएसए को शिकायत्री पत्र भेजकर अभिलेखीय जांच कराने की मांग की.
और देखें





























