एक्सप्लोरर
रायबरेली में भाई-बहन का कातिल कौन? Raebareli Double Murder
रायबरेली के लालगंज के कुड़वल गांव में एक सितंबर से अगवा मासूम और चचेरी बहन का शव मिलने से हड़कंप मच गया है । पुलिस को दोनों की सड़ी गली लाश मिली है । दोनों को अगवा किया गया था । डबल मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है । लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नरपतगंज चौकी क्षेत्र के कुड़वल गांव में अगस्त महीने में एक बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली थी । जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश कराई लेकिन वो नही मिली । बीते मंगलवार को लापता बच्ची के चचेरे भाई दीपक जो 11 साल का था उसके गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए और पुलिस के उच्चाधिकारी अपने मातहतों के साथ गांव पहुचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी । रात भर पुलिस आसपास के क्षेत्रों में कॉम्बिंग करती रही लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नही लगा और पुलिस लकीर पीटती रही ।
और देखें






















