एक्सप्लोरर
आजम खान की फिर बढ़ी मुश्किलें
सपा सांसद आजम खान लगातार मुश्किलों में घिरे हुए हैं.. इसबार उनके रिसॉर्ट पर नोटिस जारी किया गया है.. आजम के लग्जरी हमसफर रिसॉर्ट को रामपुर विकास प्राधिकरण ने ग्रीन बेल्ट में होने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया है.. आपको बतादें कि आजम खान पर ग्रीन बेल्ट में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये हुए निर्माण करा लेने का आरोप है.. जिसमें 21 अगस्त तक आजम को जवाब देने को कहा गया है.. वर्ना उन्हें 2500 रुपये रोज़ के हिसाब से जुर्माना देना पड़ेगा.. आजम को ये नोटिस उनके बेटे अब्दुल्लाह आज़म खान के नाम से भेजा गया है.. हालांकि रामपुर विकास प्राधिकरण ने कहा है कि तय समय के अंदर जवाब नहीं देने पर आजम खान के रिसॉर्ट को सील भी किया जा सकता है.. और उनपर जुर्माना भी लगाया जाएगा...।
और देखें

जस्टिन एम. भरूचाcorporate lawyer
Opinion


























