एक्सप्लोरर
आजम खान के बेटे ने EVM पर उठाए सवाल, कहा- 300 मशीनें खराब
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि रामपुर में 300 ईवीएम खराब हैं।
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने चुनाव आयोग से 300 ईवीएम खराब होने की शिकायत की। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार ने अब्दुल्ला के आरोपों को खारिज किया। जिलाधिकारी ने कहा कि 20-25 ईवीएम खराब हुई थी, जिन्हें ठीक करा दिया। अफवाह फैलाने पर कार्रवाई की जा सकती है।
और देखें




























