एक्सप्लोरर
अपराधी को 'जी' कहकर फंसे पुलिस अधिकारी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई किरकिरी।
यूपी पुलिस गजब है...कभी अपराधी को मुंह से ठांय-ठांय की आवाज निकालकर डराती है तो कभी अपराधियों की जी हजूरी करती है । ऐसा एक और मामला औरेया में सामने आया जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान औरेया के क्षेत्राधिकारी कमलेश पांडेय आरोपी को 'जी' कहकर संबोधित करने लगे । दरअसल फफूंद थाना इलाके के दौलतपुर में 29 अगस्त को दबंगो ने एक युवक को तमंचे से गोली मार दी थी जिसे गंभीर हालात में कानपुर रेफर किया गया था । मामले में दौलतपुर गांव के राव साहब और सतेंद्र उर्फ कल्लू अवस्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था । पुलिस ने आरोपी सतेंद्र उर्फ कल्लू को 315 बोर तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया । इसी मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्राधिकारी कमलेश पांडे ने आरोपी कल्लू अवस्थी को जी कहकर संबोधित किया ।
#UPPolice #Auraiya
#UPPolice #Auraiya
और देखें

प्रशांत अग्रवालप्रेसिडेंट, नारायण सेवा संस्थान
Opinion

























