एक्सप्लोरर
ऑल इंडिया बैंक एसो. की स्ट्राइक
ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन अपनी वेतन वृद्धि की मांगों को लेकर दो दिनों की हड़ताल पर है.. जिसका असर गाजियाबाद में भी देखने को मिल रहा है.. यहां सुबह से ही कई लोगों को जानकारी नहीं होने के चलते वो बैंक पर पहुंच गए.. लेकिन ताला लटकता देख उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.. उधर बैंक कर्मचारियों का कहना है कि सरकार से वो बीते 3 सालों से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं.. लेकिन सरकार उसे नजर अंदाज कर रही है.. कर्माचारियों ने कहा है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं.. तो ये आंदोलन उग्र होगा..
और देखें


























