एक्सप्लोरर
'बेटी बचाओ...जैसे अभियान केवल पोस्टरबाजी और ब्रांडिंग तक सीमित': Ajay Kumar Lallu
कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मिशन शक्ति को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री का खयाली पुलाव है और अभी वो फोटो शूट करवाने में व्यस्त हैं. उन्होंने कहा कि यूपी का जो हालात बना दिए गए हैं, उसमें बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी. उन्होंंने आरोप लगाया कि महिला सुरक्षा के अभियान केवल पोस्टरबाजी और ब्रांडिंग तक ही सीमित है. इस सरकार में न बेटियां, न महिलाएं और न ही आम जन सुरक्षित हैं. यूपी में जंगलराज है. यूपी में आज पूरा भय का वातावरण है.
और देखें


























