एक्सप्लोरर
'रखवाले' ने नहीं किया रहम ! High Alert | Agra Police Torcer | ABP Ganga
यूपी पुलिस अपनी छवि साफ-सुथरी रखने की लाख कोशिश करे लेकिन, वो सुधर जाए ऐसा शायद मुमकिन नहीं....हम ऐसा क्यों कह रहे हैं वो भी आपको पता चल जाएगा....क्योंकि, खाकी के खौफ की वो कहानियां हम आपको दिखाएंगे कि, एक पल के लिए आप भी सहम जाएंगे....कैसे जनता के रखवाले वर्दी की हनक में सारे नियम, कायदे और कानून को ताक पर रख रहे हैं....और कैसे लोगों पर टूट रहा है खाकी का कहर बताएंगे आपको...आधी रात का सन्नाटा जब लोग धीरे धीरे नींद की आगोश में समा रहे थे....उस वक्त पिनाहट थाना क्षेत्र के नत्था झुर्रियां इलाके के कुछ घर के दरवाजों पर एक दस्तक हुई....इतनी रात में कौन आया होगा ये सोचते हुए लोगों ने दरवाजा खोला....तो हैरानी छा गई....वो खाकी के भेष में वो शायद भेड़िये रहे होंगे....जिन्होंने कुछ युवकों पर ऐसा जुल्म ढाया कि, उनका सुख-चैन सब कुछ छीन लिया...
और देखें

























