एक्सप्लोरर
ग्रेटर नोएडा में हैवान गिरफ्तार
नोएडा के थाना साइट-5 क्षेत्र के कासना गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 11 वर्षीय साली के साथ शनिवार रात को बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना साइट-पांच क्षेत्र के कासना गांव में रवि नामक व्यक्ति किराए पर रहता है। 4 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद जब उसकी पत्नी रवि के साथ ग्रेटर नोएडा आई तो वह अपनी 11 वर्ष की बहन को भी अपने साथ ले आई।
और देखें






























