Top 10 Headlines: आज फिर टीम-9 के साथ बैठक कर सकते हैं CM Yogi
आज टीम-9 के साथ बैठक कर सकते हैं सीएम योगी. अधिकारियों को कुछ और जरूरी दिशा निर्देश दे सकते हैं सीएम. गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति की लूट के बाद हत्या कर दी....डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया....पति का शव पहली मंजिल तो पत्नी का शव दूसरी मंजिल पर पड़ा मिला. शाहजहांपुर दौरे पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने परिवार समेत खुदकुशी करने वाले दवा व्यापारी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी....इस दौरान परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. वाराणसी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला....कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के बाहर प्रदर्शन किया.




























