Uttarakhand पर Omicron के खतरे का साया, दिल्ली से लौटे बुजुर्ग दंपति निकले कोरोना संक्रमित
उत्तराखंड में कोरोना के खतरनाक नए वैरिएंट ओमिक्रोन का खतरा मंडरा रहा है. दिल्ली से लौटे बुजुर्ग दंपति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं... बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति के दिल्ली में रहने वाले 3 परिजनों में ओमिक्रोन संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है.. जिसके बाद से राजधानी में हड़कंप मचा हुआ है... दोनों बुजुर्गों की जीनोम सैंपलिंग भेजी गई है. अब उसकी रिपोर्ट का सभी को इंतजार है. ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड पर है. सीएम ने किसी भी तरह से खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं. साथ ही प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष तौर पर नजर रखने और जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही उन्हें घर जाने की इजाजत दिए जाने के निर्देश दिए हैं.





















