Gorakhnath Temple Attack: आरोपी मुर्तजा का इंटरनेशनल कनेक्शन, एक के बाद एक कई खुलासे!
गोरखनाथ मंदिर के बाहर पीएसी जवानों पर हसिए से हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी का इंटरनेशनल कनेक्शन भी सामने आने लगा है। गोरखपुर से लखनऊ लाया गया मुर्तजा एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रहा है और ये खुलासे बेहद सनसनीखेज हैं। जांच एजेंसियों को अब धीरे धीरे लगने लगा है कि जो शख्स उनके सामने अनाड़ी होने का नाटक कर रहा था। दरअसल वो आतंक का इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हो सकता है। मुर्तजा के लैपटॉप और फोन की शुरुआती जांच में उसके इंटरनेशनल कनेक्शन की जानकारी मिली है। साथ ही ये भी पता चला है कि मुर्तजा खुद सीरिया जाकर ISIS की लड़ाई में हिस्सा लेना चाहता था। साफ है कि गोरखपुर में हुई वारदात किसी बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा हो सकती है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है....




























