Mission Election : कोर वोटबैंक पर BJP की नजर | ABP Ganga
ब्राह्मण और बनिया समाज भाजपा का कोर वोट बैंक माना जाता है.... जिन्हें रिझाने के लिए सभी सियासी दल लगे हैं लेकिन भाजपा इस वोटबैंक को छिटकना नहीं चाहती...यही वजह है कि आज लखनऊ में दो बड़े कार्यक्रम हैं... एक तरफ तो लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वैश्य समाज सम्मेलन होने वाला है...तो दूसरी तरफ ब्राह्मण परिवार लखनऊ के 16वां स्थापना दिवस पर भी कार्यक्रम रखा गया है... बात करें वैश्य समाज सम्मेलन की... तो इसमें सीएम योगी, रेल मंत्री पीयूष गोयल के अलावा डिप्टी सीएम केशव, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल समेत कई पदाधिकारी हिस्सा लेंगे...दूसरी तरफ स्थापना दिवस के बहाने ब्राह्मण समाज को साधने की तैयारी है... लखनऊ के अवस्थी लान में दोपहर एक बजे ब्राह्मण परिवार के 16 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम रखा गया है... जिसमें सीएम योगी और सांसद राजनाथ सिंह शामिल होंगे..






























