एक्सप्लोरर
Uttarakhand में 4 से 7 जनवरी तक मौसम बढ़ाएगा लोगों की मुश्किलें | Weather Alert
उत्तराखंड के पहाड़ों पर पहले से बर्फबारी जारी है, लेकिन आने वाले तीन दिन मौसम के लिहाज से और भी खराब रहने वाले हैं. जिसको लेकर प्रदेश के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी.मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 7 जनवरी तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई है. प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और भारी बर्फबारी की भी आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग ने 2500 मीटर की ऊंचाई के क्षेत्रों में बर्फबारी से यातायात प्रभावित होने की बात कही है. मौसम विभाग ने 22 सौ मीटर तक हल्की बर्फबारी होने की संभावना जताई है.
और देखें

























