Uttarakhand में 24 घंटे में निकले कोरोना के दो हजार के पार केस, 9 मरीजों ने तोड़ा दम
उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बावजूद इसके शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने साफ किया है कि 4 मई से 25 मई तक होने वाले बोर्ड एग्जाम स्थगित नहीं किए जाएंगे और ये परीक्षा उसी वक्त पर होगी, जो तय किया गया था. हालांकि, अरविंद पांडेय ने ये भी कहा है कि सरकार की ओर से जो कोविड गाइडलाइन भेजी गई हैं, उसका शत-प्रतिशत पालन कराकर ही परीक्षा कराई जाएंगी. उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को स्थगित करने पर किसी तरह का मंथन विभाग ने नहीं किया है. आपको बता दें कि जिस कई राज्यों ने कोरोना के खतरे को देखते हुए या तो परीक्षा को रद्द कर दिया है या फिर स्थगित, लेकिन उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री की मानें तो कोविड प्रोटोकॉल के तहत यहां पर परीक्षा को तय वक्त पर आयोजित कराया जाएगा.





























