एक्सप्लोरर
Gorakhpur : नदियों में उफान से 300 गांव प्रभावित | ABP Ganga Hindi
गोरखपुर में राप्ती, रोहिन, घाघरा नदी के अलावा कुआने और आमी नदी का कहर जारी है. शहर से लेकर गांव तक के हालात बेकाबू हो गए हैं. तेजी से बढ़ रहा नदियों का पानी नेशनल हाईवे पर आ गया है. यही वजह है कि, भारी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है.गोरखपुर से वाराणसी NH-29 और गोरखपुर से सोनौली जाने वाले NH-9 पर पानी आ गया है. नदियों में आए उफान की वजह से 300 गांव प्रभावित हो गए हैं. जिससे सवा दो लाख आबादी मुश्किल में है. कौड़ीराम ब्लॉक का भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूट गया है. जिससे दो और गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है
और देखें




























