Corona काल में इंसानियत का 'अकाल', जान की भीख मांगता रहा परिवार | High Alert
स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर इस वक्त प्रदेश के अस्पतालों में जो हालात हैं, वो शर्मनाक हैं. लोग जिंदगी बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है. अस्पतालों में बेड खाली पड़े हैं, लेकिन मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा. हालात इससे भी कहीं बदतर हो रहे हैं. अब गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को डॉक्टर देखने को भी तैयार नहीं है. जिसकी वजह से अस्पतालों की दहलीज पर पहुंचने के बाद भी कोरोना मरीजों की मौत हो रही है. जिस मुश्किल वक्त में डॉक्टर लोगों के लिए भगवान साबित होते हैं. उस मुश्किल भरे वक्त में इन्हीं डॉक्टर्स की संवेदनहीनता दिखाई दे रही हैं, जो कई जिंदगियों पर भारी साबित हो रही हैं.






























