CM Yogi आज Gorakhpur में रहेंगे, महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर करेंगे श्रद्धांजलि सप्ताह का शुभारंभ
आज मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सप्ताह का शुभारंभ करेंगे. ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 52वीं और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज से 24 सितंबर तक श्रद्धांजलि समारोह गोरक्षनाथ मंदिर में मनाया जाएगा.सुबह 10.30 बजे समारोह का शुभारंभ सीएम योगी करेंगे.साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह के अंतर्गत समसामयिक विषयों पर चलने वाला सम्मेलन भी आज से प्रारंभ होगा.उद्घाटन समारोह में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना ही समर्थ भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा’ विषय पर सम्मेलन का आयोजन होगा. इसके बाद 19 से 22 तारीख तक अलग अलग विषयों पर चर्चा होगी.




























