CM Yogi की गोरखपुर में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी ने गोरखपुर में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर समीक्षा बैठक की....इस दौरान गोरखपुर के तमाम जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे .....बैठक में सीएम योगी ने कोरोना और करंट लगने से जिन लोगों की मौत हुई है....उनके परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद का चेक सौंपा....साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितने भी विकास कार्य हो रहे हैं...उनमें किसी तरह की कोताही ना बरती जाए....सीएम योगी ने अधिकारियों को बारिश से पहले ही बांधों की मरम्मत करने और जल जमाव की समस्या से निपटने के भी निर्देश दिए.,..साथ ही अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करने की हिदायत दी....इस बैठक में भाजपा विधायकों के साथ तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे....




























