एक्सप्लोरर
CM Yogi Meeting: आज से विभागों को लेकर प्रेजेंटेशन शुरू, CM Yogi समेत ये लोग भी रहे मौजूद
यूपी में अलग-अलग विभागों को लेकर आज से प्रेजेंटेशन शुरू हो गया है। एनेक्सी बिल्डिंग में आज सबसे पहले कृषि क्षेत्र की कार्ययोजना का प्रेजेंटेशन जारी है। सीएम के सामने कृषि से जुड़े 11 विभागों का प्रेजेंटेशन दिया जा रहा है। कृषि, सिंचाई, गन्ना, वन समेत 11 विभागों का प्रेजेंटेशन हो रहा है। कृषि सेक्टर के 11 विभाग 100 दिन, 6 महीने और 1 साल का रोड मैप पेश कर रहे हैं। इस दौरान सीएम योगी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम, कई मंत्री और अधिकारी मौजूद हैं....
और देखें






























