एक्सप्लोरर
नहीं रहे चौधरी Ajit Singh, PM Modi समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
आरएलडी प्रमुख अजित सिंह का आज निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आरएलडी के मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री 82 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, कोरोना के कारण उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी और इसी के चलते उनका निधन हो गया। पीएम मोदी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं ने दुःख व्यक्त किया और ट्वीट कर के श्रद्धांजलि दी।
और देखें

























