CDS General Bipin Rawat: हादसे में बचे देवरिया के जांबाज ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज जारा,घर में ऐसा है माहौल
बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई है। हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जीवित बचे हैं। उनका गंभीर हालत में इलाज जारी है और पूरा देश उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। आज सीडीएस बिपिन रावत सहित सभी 13 लोगों के पार्थिव शरीर विशेष विमान के जरिए तमिलनाडु से दिल्ली लाए जाएंगे।
हादसे के वक्त देवरिया के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी सीडीएस बिपिन रावत के साथ एमआई 17 हेलीकॉप्टर में मौजूद थे। इस वक्त वरुण सिंह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उनकी सलामती के लिए उनके अपनों के साथ ही पूरे देश दुआ कर रहा है।




























