एक्सप्लोरर
UP Election: दिलचस्प हुई यूपी की सियासत, पिता Mulayam की सीट से चुनाव लडेंगे Akhilesh!
इस बार यूपी की सियासी जंग और ज्यादा दिलचस्प होने वाली है। क्योंकि सीएम योगी खुद तो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे ही लेकिन सूत्रों से खबर है कि इस बार अखिलेश भी मैदान में उतर सकते हैं ।सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव मैनपुरी की सदर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इसको लेकर अखिलेश भी पहले ही संकेत दे चुके थे। दरअसल अखिलेश ने इशारा किया था कि वो पिता मुलायम जहां से लड़े हैं, वहां से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं तो ऐसे में अखिलेश के मैनपुरी सदर से विधआनसभा चुनाव लड़ने के कयास तेज हो गए हैं ।
और देखें






























