एक्सप्लोरर
PKL 2019: तमिल थलाइवाज और पुनेरी पलटन के बीच लीग का पहला मुकाबला 31-31 से हुआ टाई
चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गये तमिल थलाइवाज़ और पुनेरी पलटन के बीच का मुकाबला 31-31 से टाई हो गया. इस मैच में पुनेरी पलटन के सुरजीत सिंह ने अपना 10वां हाई फाइव लगाते हुए कुल 7 टैकल प्वाइंट्स लिए. इसके अलावा पुनेरी की ओर से पंकज मोहिते को 7 रेड प्वाइंट्स मिले. जबकि तमिल थलाइवाज़ के स्टार रेडर राहुल चौधरी ने 8 रेड प्वाइंट्स प्राप्त किए तो रण सिंह को 4 टैकल प्वाइंट्स मिला. तमिल थलाइवाज़ और पुनेरी पलटन के बीच इस लीग में ये पहला टाई मुकाबला था. इस मैच के बाद तमिल थलाइवाज़ अंक तालिका में जहां पांचवें पायदान पर आ गए हैं तो पुनेरी भी 12वें से 11वें स्थान पर चली गई है.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
टेलीविजन

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion






















