एक्सप्लोरर
बैंकों के विलय पर हरीश रावत ने कहा- खर्चे कम होंगे लेकिन कर्मचारियों के लिए मुश्किलें पैदा हो जाएंगी
वित्त मंत्री ने बैंकों के लिए एक बड़ा एलान करते हुए कहा है कि 10 बड़े बैंकों को मिलाकर 4 बैंक बनाए जाएंगे और इसके लिए 4 मर्जर किए जाएंगे. पहले मर्जर में पंजाब नेशनल बैंक, यूनाइटेड और ओरिएंटल बैंक का विलय होगा. दूसरे मर्जर में यूनियन बैंक, आंध्र बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक का विलय होगा. तीसरे मर्जर के तहत केनरा बैंक, सिंडिकेट बैंक का विलय होगा और चौथे मर्जर के तहत इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक का विलय होगा. सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा है कि इससे कुछ समय के लिए लाभ जरूर होगा लेकिन कर्मचारियों के लिए मुश्किलें पैदा हो जाएंगी.
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion



















