एक्सप्लोरर
Taliban की US को चेतावनी, 31 August के बाद Kabul में रुकने के होंगे गंभीर परिणाम
अफगानिस्तान पर तालिबान के पूरी तरह से कब्जे के बाद वहां पर स्थिति दिनों-दिन बदतर होती जा रही है. वहां से जान बचाकर लोग भागने की कोशिश कर रहे हैं. काबुल एयरपोर्ट को नियंत्रण में रखने वाली अमेरिकी सेना लगातार लोगों को देश छोड़कर भागने में लोगों की मदद कर रही है. अधिकतर देशों ने अपने दूतावास बंद कर दिए और उसे दी जाने वाली विदेशी सहायता पर रोक लगा दी. इस बीच, तालिबान ने अमेरिका से कहा कि वह अफगानिस्तान के पढ़े-लिखे लोगों को देश छोड़ने के लिए न उकसाएं.
और देखें


























