एक्सप्लोरर
Kabul Airport पर हजारों की तादाद में भीड़ उमड़ी, अंदर पहुंचने के लिए मारामारी
अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं, वहां से ताजा तस्वीरें आयी हैं वो बेहद दर्दनाक हैं, सैकड़ों लोग यहां पर नाले में खड़े दिखायी दे रहे हैं, सबकी कोशिश यही है कि किसी तरह उन्हें एयरपोर्ट के भीतर घुसने का मौका मिल जाए, किसी तरह वो अफगानिस्तान छोड़ कर निकल जाएं... आप देख सकते हैं नाला कितना गंदा है, कई लोगों के हाथों में कागज है, जिस पर लिखा है कि उन्हें अंदर आने दिया जाए, नाले में महिलाएं भी हैं, बच्चे भी हैं, सब बस किसी तरह यहां से निकल जाना चाहते हैं
और देखें
























