महिला आरक्षण बिल पेश... मचा क्लेश | Women Reservation Bill
नई संसद का श्रीगणेश 19 सितंबर को महिला आरक्षण बिल के ऐलान के साथ किया गया. मंगलवार को प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बिल (128वां संशोधन विधेयक) पेश किया. सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल नाम के साथ महिला आरक्षण बिल पेश किया और कहा कि इससे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा. संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई कोटा बनाने की कोशिश 1996 से की जा रही हैं. मार्च 2010 में राज्यसभा ने संविधान (108 संशोधन) विधेयक, 2008 पारित किया, लेकिन यह कानून लोकसभा में पेश नहीं किया जा सका. भले ही मंगलवार को पेश किया गया विधेयक संसद के दोनों सदनों में तेजी से पारित हो जाए, लेकिन इसे लागू होने में कुछ समय लग सकता है.


























