Neet Paper Leak Update: कहां है नीट पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया ? | ABP News | EOU
ABP News: पेपरलीक केस में बिहार की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOU की शुरुआती जांच में जो सबसे बड़ा नाम सामने आया...वो था सिकंदर यादवेंदु....जो कि गिरफ्तार हो चुका है...लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी और पेपरलीक केस के नालंदा मॉड्यूल से पर्दा उठा...जो ना सिर्फ केस के तार झारखंड से जुड़े...बल्कि मास्टरमाइंड के तौर पर संजीव मुखिया का नाम सामने आया...हालांकि अब तक संजीव मुखिया को पकड़ा नहीं जा सका है....नालंदा मॉड्यूल के झारखंड चैप्टर से जुड़े कई चेहरे बेनकाब हो चुके हैं....इनमें सबसे नया नाम OASIS स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज अलाम का है...CBI ने हजारीबाग से एक पत्रकार को भी गिरफ्तार किया है.
























