एबीपी के मंच पर चला Usha Uthup की दमदार आवाज का जादू, शान से गूंज उठी महफिल | Ideas Of India
ऊषा उत्थुप अपनी दमदार आवाज के लिए जानी जाती हैं. 74 साल की उम्र में भी उनकी आवाज का दबदबा सुनने को मिलता है. उनकी गूंज दर्शकों के बीच तो गूंजती ही है, साथ ही उन्हें सुन रहे लोगों के पैर भी अपने आप थिरकने लग जाते हैं. एक ऐसा ही नजारा फिर एक बार हमें देखने को मिला एबीपी आइडियाज ऑफ इंडिया समिट में. जहां ऊषा उत्थुप ने अपनी आवाज से महफिल की शाम को खुशनुमा तो किया ही साथ ही अपनी धुन पर सबको नचा भी डाला. उनकी आवाज की खनक दर्शकों के दिलों को छू गई. उनकी परफॉर्मेंस के बाद तालियों की गूंज तो उठी ही साथ ही दर्शकों ने सीट से खड़े होकर उनकी खूब वाहवाही भी की. लोगों का ये प्यार पाकर खुश हो रही ऊषा जी की आंखें भी नम होती नजर आईं. #UshaUthup #ABPIdeasofIndia #OpenMinds





























