UP News: गाजियाबाद नाबालिक से दुष्कर्म पर बड़ी खबर
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना लिंक रोड इलाके में बीती रात एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले लड़के और उसके साथियों ने मारपीट और बलात्कार किया. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसके दोस्त फरार हैं. गुस्साए परिजनों और इलाके के लोगों ने गुरुवार सुबह घटना के विरोध में पहले थाने का घेराव किया फिर शाम को जमकर हंगामा किया.बलात्कार की घटना से आक्रोशित लोग हाथों में दोषियों को फांसी की सजा की मांग के बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए. भीड़ ने तोड़फोड़ की और एक ई रिक्शा में आग लगा दी जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया है. मौके पर गाजियाबाद के एडिशनल कमिश्नर पहुंचे हुए हैं जो पीड़ित परिजनों से बात कर उन्हें और भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.






























