एक्सप्लोरर
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा- टनल में दिक्कत थी खत्म हो गई है
उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिल्क्यारा टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है और उसमें 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है. फिलहाल अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इस सुरंग का काम आगे होगा या रुक जाएगा? इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने बड़ा जवाब दिया है. जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा कि सुरंग का काम पूरा होगा. इसे ऐसे छोड़ के पीछे नहीं हट सकते हैं.
न्यूज़
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
और देखें
























