Union Budget 2024 : विपक्ष लाल...विशेष राज्य के दर्जे पर सवाल | Bihar | FM Sitharaman | PM Modi
Budget 2024 : इस बजट में बिहार के लिए 3 एक्सप्रेसवे और हाइवे प्रोजेक्ट का एलान किया गया है जिन पर 26 हज़ार करोड़ रुपये खर्च होंगे...इसके अलावा भागलपुर में पावर प्रोजेक्ट पर 21 हज़ार करोड़ रुपये खर्च होंगे...साथ ही बिहार की सबसे बड़ी समस्या यानी बाढ़ से निपटने के लिए 11,500 करोड़ रुपये की बात कही गई है...इसके अलावा एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर गया में मंदिर प्रोजेक्ट और नालंदा-राजगीर के विकास के लिए योजनाओं का ज़िक्र भी किया गया है...कल तक बीजेपी के जो सहयोगी केंद्र से विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे थे वो आज बजट के बाद गदगद हैं...केद्र ने भले ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा ना दिया लेकिन बजट दिल खोलकर दिया....इतना दिया कि अब सहयोगी कर रहे हैं कि बजट में बिहार फर्स्ट की छाप दिख रही है....






























