बिना नाम लिए Uddhav Thackeray ने Congress पर साधा निशाना
शिवसेना के 55वें स्थापना दिवस के मौके पर शिवसैनिकों को फेसबुक लाइव के जरिए संबोधित करने पहुंचे पार्टी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महा विकास आघाडी सरकार में शामिल कांग्रेस का सीधे नाम लिए बिना निशाने पर लिया. कांग्रेस के नेता अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर रहे हैं. इस पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि खुद के दम पर चुनाव लड़ने की बात करोगे तो लोग चप्पल से मारेंगे. इतना ही नहीं सीएम ने यह भी कहा कि तलवार उठाने की ताकत नहीं और खुद के दम पर चुनाव लड़ने की भाषा कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी पर शिवसेना अध्यक्ष और सीएम उद्धव ठाकरे का यह बयान निश्चित तौर पर महा विकास आघाडी में बड़ा बवाल मचा सकता है.


























