एक्सप्लोरर
Udaipur Floods: उदयपुर में 2006 के बाद पहली बार ऐसे हालात, SDRF ने संभाला मोर्चा
राजस्थान के कई शहरों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उदयपुर में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे ऐसा लग रहा है मानो शहर में समंदर उतर आया हो। कई गाड़ियां पानी में डूब गई हैं। बारिश के बाद आयड़ नदी ने विकराल रूप ले लिया है। शहर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया, जिससे पूरा उदयपुर जलमग्न हो गया। कई घरों में पानी घुस गया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए SDRF की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है और प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि 2006 के बाद उदयपुर में इस तरह के हालात पहली बार बने हैं। उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर भी पानी भर गया है, जिससे सड़क नदी जैसी दिख रही है। पर्यटकों के लिए प्रसिद्ध इस शहर में लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
न्यूज़
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
और देखें
























