Manipur में बन रही देश की दूसरी सबसे बड़ी टनल, जानिए इसकी खासियत और जरूरत | Exclusive
देश के उत्तर पूर्वी राज्यों के विकास पर ही देश की सुरक्षा भी जुड़ी हुई है. चीन के ख़तरनाक मंसूबों से निपटने का सबसे बड़ा जवाब भी नॉर्थ ईस्ट में सड़क और रेल नेटवर्क का विकास है. और भारत इस दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. उत्तर पूर्व के सभी राज्यों की राजधानियों को मेन लाइन रेल नेटवर्क से जोड़ने के बड़े प्लान पर काम हो रहा है. इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण है मणिपुर के जिरिबाम से इम्फ़ाल के बीच की रेलवे लाइन. सैन्य रूप से बेहद महत्वपूर्ण इस रेलवे लाइन का 86% काम पूरा हो चुका है. दिसम्बर 23 तक ये रेलवे लाईन चालू हो जाएगी. इस रेल लाइन में देश की दूसरी सबसे बड़ी टनल और दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पीयर ब्रिज भी बन रहा है.


























