ओडिशा में दिखा बमबाज Guddu Muslim, कब तक होगा गिरफ्तार ? | Umesh Pal Case
Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद के बहनोई डॉ अखलाक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. आरोप थे कि डॉ. अखलाक ने अतीक के करीबी रहे बमबाज गुड्डू मुस्लिम की मदद की थी, हालांकि अब अतीक के बेटे असद को भी मदद का दावा किया जा रहा है.
दावा है कि डॉ. अखलाक ने न केवल बमबाज गुड्डू मुस्लिम की बल्कि अतीक के बेटे असद को भी आर्थिक तौर पर मदद की थी. गुड्डू मुस्लिम 5 मार्च को डॉ अखलाक के घर मेरठ पहुंचा था. उसे 50 हजार की आर्थिक मदद दी गई थी.
वहीं दिल्ली में गिरफ्तार असलहा तस्कर की मदद से असद को भी रुपये भिजवाए गए थे. डॉक्टर अखलाक ने असद को डेढ़ लाख रुपए भिजवाए थे. शूटर्स को मदद के आरोप में पुलिस ने डॉ अखलाक को भी आरोपी बनाया है. पुलिस ने डॉ अखलाक को गिरफ्तार कर नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया था.

























