Tejashwi Yadav ने CM Ntish पर बोला बड़ा हमला, 'डबल इंजन सरकार में रिकॉर्ड क्राइम' | Bihar News
Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार अपराध को लेकर बुलेटिन जारी कर नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं. वहीं, रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने सीएम नीतीश को लेकर बड़ा सवाल किया है. उन्होंने लोगों से पूछा है कि 'सीएम नीतीश कुमार को बिहार में प्रतिदिन गिरती सैंकड़ों लाशों और ढहते पुलों पर बोलते सुना? वहीं, इसके साथ उन्होंने राज्य में हुई 71 आपराधिक घटनाओं के डिटेल को जारी कर सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि 'बीजेपी शासित डबल इंजन सरकार में बिहार में ट्रबलिंग क्राइम रिकॉर्ड! क्या आपने सीएम नीतीश कुमार को रिकॉर्डतोड़ अपराध, अनियंत्रित भ्रष्टाचार तथा बिहार में प्रतिदिन गिरती सैंकड़ों लाशों और ढहते पुलों पर बोलते सुना? सुनेंगे भी नहीं?


















