PM आवास पहुंचने वाली है Team India, देखिए वहां कैसा है नजारा | T20 World Cup 2024 | ABP News
टीम इंडिया जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए होटल से निकलेगी. तैयारी पूरी हो चुकी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह भी पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे. टीम इंडिया की जीत का जश्न बारबाडोस से शुरू हुआ और दिल्ली तक चल रहा है. भारतीय खिलाड़ियों के आने के बाद एयरपोर्ट पर हजारों फैंस लेने पहुंचे. बीसीसीआई ने टीम इंडिया की जश्न का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें रोहित शर्मा ट्रॉफी के साथ झूमते दिख रहे हैं. हार्दिक पांड्या ने फैंस के साथ डांस किया. भारत ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था. फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया बारबाडोस में ही फंस गई थी.

























