देखिए नेपाल में तबाही की हर एक तस्वीर
नेपाल में इस वक्त नया खतरा मुंह बाए खड़ा है...महाविनाश का दूसरा राउंड शुरू होने के संकेत हैं...वहीं 26 अगस्त को आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। नेपाल की आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या अब 538 हो गई है...जबकि लगभग एक हजार लोगों की खोजबीन की जा रही है... इस घटना के बाद 290 भारतीय नागरिकों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिनकी तलाश के प्रयास लगातार जारी हैं.48 घंटे पहले आई तबाही के निशान मिटे भी नहीं थे...अब नए खतरे की टिक-टिक शुरू हो गई है...इस वक्त भोटेकोशी, त्रिशूली और नारायणी नदी के पास के कई गांव खाली कराए जा रहे हैं। लोगों और सुरक्षाकर्मियों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है।






















