Swati Maliwal Assault Case: स्वाति केस में सुप्रीम कोर्ट ने Bibhav Kumar के बर्ताव पर उठाए सवाल | ABP NEWS
Swati Maliwal-Bibhav Kumar: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोपी विभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट से विभव कुमार को जमानत नहीं मिली है. कोर्ट ने उनकी याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी है. इस मामले पर अगली सुनवाई अब 7 अगस्त को होने वाली है. शीर्ष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार की विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई के दौरान उनसे तीखे सवाल पूछे. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस उज्जल भूयान की पीठ ने विभव कुमार की याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने विभव की तरफ से पेश हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी से कठोर सवाल किया.
























