एक्सप्लोरर
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू, तलाक पीड़ितों के पेंशन योजना को मिलेगी मंजूरी- सूत्र
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है. इसी कैबिनेट बैठक में पेंशन योजना पर बड़ा फैसला लिया जाएगा. पीड़ित महिलाओं को योगी सरकार सालाना 6 हजार रुपए पेंशन देगी. आपको बता दें कि योगी सरकार ने सितंबर में इस योजना का एलान किया था और अब साल के आखिरी दिन इस पर मुहर लगने वाली है. इस योजना से ना सिर्फ ट्रिपल तलाक पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को फायदा मिलेगा बल्कि दूसरे धर्म की वो महिलाएं जिनको उनके पतियों ने छोड़ दिया है. वो भी इस पेंशन योजना का लाभ उठा सकेंगी.
और देखें






















