एक्सप्लोरर
Maharashtra Cabinet में Anil Parab बनेंगे मंत्री, जन्मदिन पर मिला तोहफा, देखिए ये बातचीत
महाराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. आज शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के कुल 36 मंत्री शपथ लेंगे. दोपहर 1 बजे मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह होना है. मंत्रियों की लिस्ट फाइनल नहीं होने की वजह से मंत्रिमंडल विस्तार टलता रहा. कैबिनेट में शिवसेना के कोटे से अनिल परब भी मंत्री बन रहे हैं. एबीपी न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि जन्मदिन के मौके पर मुझे ये तोहफा मिल रहा है. नई चुनौतियों पर उन्होंने कहा हम लगन और साफ नियत से काम करेंगे.
और देखें
























