एक्सप्लोरर
पाकिस्तान से आए हिंदुओं से सुनिए- वो भारत में क्यों रहना चाहते हैं?
देश में नागरिकता कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस विरोध के पक्ष में जो सबसे बड़ा तर्क पेश किया जा रहा है वो ये कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदू सिख समेत 6 धर्म के लोगों को नागरिकता दी जा रही है तो मुस्लिमों को क्यों नहीं. केंद्र सरकार ने इसके जवाब में जो तर्क रखा वो ये है कि इन देशों में मुस्लिमों को छोड़कर बाकि सभी प्रताड़ना के शिकार है. तस्वीरों में आप पाकिस्तान के इन 20-25 हिंदू परिवारों को देख लीजिए ये 25 दिन का वीजा लेकर भारत आएं है लेकिन अब ये वापस नहीं लौटना चाहते क्योंकि धर्म के आधार पर पाकिस्तान में इनके साथ जुल्म होता है. इनकी इस दर्द भरी दास्तां का सबूत है पाकिस्तान के जैकबाबाद की घटना.. जहां एक नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण कर उसका जबरन धर्मांतरण करवार उसका मुस्लिम युवक के साथ विवाह कर दिया गयाा... इसी घटना के विरोध में हिंदू समुदाय विरोध प्रदर्शन कर रहा है.
और देखें




























