एक्सप्लोरर
Prashant Kishor का गरीबी, बिजली और शिक्षा को लेकर Nitish Kumar पर करारा हमला
जनता दल यूनाइटेड से निकाले गए और पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने आज नीतीश कुमार पर बिहार में विकास नहीं करने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि सीएम नीतीश नाथुराम गोडसे की विचारधारा वालों के साथ खड़े हैं. प्रशांत किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नीतीश ने शिक्षा में काम किया, साइकिल बांटी, पोशाक बंटी लेकिन अच्छी शिक्षा नहीं मिली. आज भी झारखण्ड को छोड़कर बिहार निचले पायदान पर है.’’ उन्होंने कहा, ‘’बिजली हर घर में पहुंची लेकिन बिहार देश में बिजली उपयोग की तुलना में सबसे नीचे है. सड़कें बनीं लेकिन कोई गाड़ी नहीं खरीद पाया. राज्य में साढ़े तीन करोड़ लोग आज भी गरीबी रेखा के नीचे हैं. साल 2005 में प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार 22वें नंबर पर था, आज भी यही स्थिति है.’’
और देखें





























