एक्सप्लोरर
घर में लगे गैस गीजर ने ली 15 साल के मासूम की जान
गैस गीजर सस्ता पड़ता है, लेकिन जानलेवा साबित हो सकता है. क्योंकि मुंबई के बोरीवली पश्चिम में गैस गीजर का इस्तेमाल करने से एक लड़की की मौत हो गई है. जी हां ये एक दम सच है. बाथरूम की खिड़की बंद थी. दरवाजा भी बंद था. चारों तरफ से बंद बाथरूम में गैस गीजर चालू था. गैस गीजर की आग की वजह से ऑक्सीजन कम हुआ. कम ऑक्सीजन ने कार्बन मोनोऑक्साइड बनाया और इस जानलेवा गैस से मुंबई के बोरीवली पश्चिम के गोराई इलाके में रहने वाली 15 साल की ध्रुवी की दम घुटने से मौत हो गई. 10 जनवरी को हो ध्रुवी का जन्मदिन भी था.
और देखें

























