एक्सप्लोरर
इंदिरापुरम: लॉकडाउन के बीच सस्ती सब्जी बेच रहे पेंट की दुकान के मालिक, जरूरतमंदों की कर रहे मदद
लॉक डाउन के दौर में जहां मज़दूरों के पलायन, हॉस्पिटल की स्थिति जैसी दर्दनाक तस्वीरें नज़र आ रही हैं, तो वहीं कुछ लोग ज़रूरतमंदों तक राशन पहुंचाते, दवाई पहुंचाते भी दिख रहे हैं. ऐसी ही एक कोशिश इंदिरापुरम इलाके में हो रही है.
पेंट, हार्डवेयर की बड़ी-सी दुकान चलाने वाले दीपक सिंघल की दुकान आज कल बंद है, तो वो दुकान के बाहर ही सब्ज़ी का काउंटर लगा कर बैठे हैं. खरीद कीमत पर, नो प्रॉफिट, नो लॉस पर सब्ज़ी लोगों को दे रहे हैं. जिनके पास पैसे नहीं हैं, उनके लिए खुद नुकसान उठा कर कीमत आधी कर दे रहे हैं.
दीपक सिंघल को जब एहसास हुआ कि कई लोग इस विपत्ति के दौर में लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं, तो उन्होंने अपनी तरफ से ये सेवा शुरू कर दी.

और देखें